फिरोजाबाद में प्रेमी के घर से 2 साल बाद मिला प्रेमिका का कंकाल


नई दिल्ली, 9 अक्टूबर- उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में पुलिस द्वारा एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से 2 साल बाद बरामद किया गया। CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था। जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ़्तार किया गया है।