बरेली में अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान


बरेली, 12 अक्तूबर - उत्तर प्रदेश के बरेली में अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। इस मौके एक किसान ने बताया, "बिना मौसम की बारिश से धान की तैयार फसल खराब हो गई है। फसल तैयार करने में काफी खर्च आया था। हमारा बहुत नुकसान हो गया है। हम बहुत परेशान हैं।"