मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार


नई दिल्ली, 12 अक्तूबर - गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 सदस्य दीपक अरोड़ा और गुलशन कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोली मारने के बाद गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।