चीन के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

शंघाई, 30 नवंबर - चीनी सरकारी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का बुधवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ल्यूकेमिया और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण शंघाई में दोपहर 12:13 बजे उनका निधन हो गया।