पेपर लीक की चिंता भाजपा से ज़्यादा हमें है - गहलोत

जयपुर, 23 जनवरी - राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि पेपर लीक की चिंता भाजपा से ज़्यादा हमें है। हमने इतनी नौकरियां लगाईं जितनी भारत के किसी और राज्य में नहीं लगी हैं। पेपर लीक तो हर राज्य में हो रहा है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं उन सब राज्य में हो रहा है। आर्मी, DRDO, राजस्थान हाई-कोर्ट में हो रहा है।