श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन में जेसीबी ऑपरेटर की मौत, 6 घायल


नई दिल्ली, 07 मार्च - श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है।