Punjab कांग्रेस ने सभी पार्टियों को एकजुट होने का दिया न्यौता - मामला बरजिंदर सिंह हमदर्द पर विजिलेंस जांच का

चंडीगढ़, 29 मई - पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दैनिक 'अजीत' के मुख्य संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द जी के खिलाफ पंजाब सरकार की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जो बेहद निंदनीय है। बरजिंदर सिंह के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पंजाब कांग्रेस नेतृत्व ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 1 जून को दोपहर 1 बजे जालंधर स्थित उनके कार्यालय जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी दलों से अनुरोध करते हैं कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आजादी की रक्षा के लिए धर्म, संस्कृति और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सत्ताधारी सरकार के दमन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।  बता दें कि इसको लेकर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 
के कार्यालय में एक बैठक हुई है, जिसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया है। 

यह बैठक दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद हुई। इस में नवजोत सिंह सिद्धू, मनीष तिवाड़ी, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह कोटली, राजा वड़िंग, भारत भूषण आशू, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, ओ.पी. सोनी, डॉ. अमर सिंह, राणा के.पी. व गुरकीरत सिंह कोटली नेता मौजूद थे।