मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के खातों में 181 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर

चंडीगढ़, 31 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के खातों में खराब फसल के मुआवज़े के रूप में 181 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। राज्य सरकार मे मार्च-अप्रैल 2023 में बेमौसम हुई बारिश से खराब हुई फसल का मुआवज़ा मई महीने में देने की घोषणा की थी, जिसके तहत आज प्रदेश के 67,758 किसानों को मुआवजे की राशि कर दी गई।