आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
चंडीगढ़, 12 नवंबर - आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद 31 नामों का एलान किया गया। पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। बैठक में सीएम भगवंत मान भी शामिल शामिल थे।
मुख्यमंत्री भगवंत माने कहा कि सर्वे में जो उम्मीदवार को आगे रह हैं उन्हें टिकट दी गई है। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार सर्वे में खरे नहीं उतरे इसलिए उनका टिकट काटा गया है। बता दें कि खरड़ से अनमोल गगन मान का टिकट काटा गया है। साथ ही लंबी से मंत्री गुरमीत सिंह की टिकट काट दिया है।
इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें सीएम भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं था।

