अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से दोबारा चुना गया आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक
नई दिल्ली, 9 सितंबर - अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी (आप) का राष्ट्रीय संयोजक दोबारा चुना गया। आज शाम वर्चुअल रूप से हुई आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुल 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया, जबकि एन.डी. गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। बैठक के दौरान 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
#अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से दोबारा चुना गया आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक

