हम मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने जा रहे हैं : सीताराम येचुरी


नई दिल्ली, 18 अगस्त -  18 से 20 अगस्त तक मणिपुर के दौरे पर CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने कहाकि हम मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने जा रहे हैं कि भारत उनके साथ है...मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। हम शांति बहाल करने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे...राज्य में स्थिति खतरनाक है और देश की एकता के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।