कुरुक्षेत्र:हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव  6 मार्च को: चुनाव आयुक्त 


 कुरुक्षेत्र , 8 फरवरी - हरियाणा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव  6 मार्च को होने जा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एच.एस. भल्ला ने प्रदेश में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रथम आम चुनाव को सभी 40 वार्डों में संचालित करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।