पंजाब विधानसभा का सत्र हुआ शुरू, कांग्रेस द्वारा हंगामा  

चंडीगढ़, 1 मार्च- पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होते ही सदन में शोर मच गया। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं। इस बीच राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ रहे हैं। राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि आपको अपनी बात कहने का पूरा मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसा करना ठीक नहीं है।