बिट्टू ने रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों के हल के लिए CM मान को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 23 जुलाई- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में देरी की शिकार महत्वपूर्ण रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने के लिए उनसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
अपने पत्र में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने इस बात पर बल दिया कि इन परियोजनाओं का समय पर पूरा होना न केवल राष्ट्रीय महत्व का विषय है, बल्कि रेल संपर्क को मज़बूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास में मदद करने, यात्रियों की आवाजही और माल ढुलाई को बेहतर बनाने तथा पंजाब के समग्र विकास में तेजी लाने के लिए भी बहुत जरूरी है।
#बिट्टू
# रेलवे
# CM मान

