केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में गगनदीप की आत्महत्या का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली, 23 मार्च - केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज लोकसभा में वेयरहाउस ऑफिसर गगनदीप सिंह की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर जब हम देश के लिए अपनी जान देने वाले महान शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, पंजाब में ईमानदार अधिकारियों के साथ जो बर्ताव हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि आज लोकसभा में एक पंजाबी होने के नाते मैंने यह आवाज उठाई है। एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी पंजाब की रीढ़ हैं, उन्हें धमकाना बंद होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम देश के गृह मंत्री अमित शाह जी के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने अमृतसर के ऑफिसर (डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा) की आत्महत्या मामले की जांच CBI को सौंपने पर सहमति जताई है।

#केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में गगनदीप की आत्महत्या का मुद्दा उठाया