इस समय विपक्ष का साथ होना बहुत जरूरी है - सांसद रवि किशन
दिल्ली, 23 मार्च - पश्चिम एशिया संघर्ष पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इस समय विपक्ष का साथ होना बहुत जरूरी है और विपक्ष को भी इसमें गंभीर रूप से सोचना चाहिए। उन्होंने बहुत अच्छी बातें कही... ग्रीन एनर्जी से लेकर, खाद या खाद्यान पदार्थ, अनाज या सौर्य एनर्जी से जुड़े जो भी निर्णय लिए गए थे वो आज कठिन समय में काम आ रहे हैं। 1 करोड़ भारतवासी जो विदेशों व मध्य एशिया में हैं, उनकी वापसी की भी बात प्रधानमंत्री ने की है। ये बहुत गंभीर विषय था जिस पर देश उन्हें सुनना भी चाहता था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भी कालाबाजारी या जमाखोरी करेगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी।
#इस समय विपक्ष का साथ होना बहुत जरूरी है - सांसद रवि किशन

