भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने के गेट किए बंद
मंडी गोबिंदगढ़, 23 मार्च (जगमीत सिंह) - लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ इलाके में हुई, जहां लोकल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने के मेन गेट पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। यहां तक कि मीडिया कर्मियों को भी थाने में अंदर जाने से रोक दिया गया है।
पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते यह मामला काफी सेंसिटिव माना जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें भुल्लर खुद सरेंडर करने की बात कर रहा है।
#भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने के गेट किए बंद

