हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे - मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

नई दिल्ली, 31 मार्च - INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, "आज जिस ज़मीन के नाम पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे..."