संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की ओर से 5 सदस्यीय कमेटी का किया गठन 

चंडीगढ़, 9 अप्रैल (अजायब)- आज चंडीगढ़ के किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रश्न पत्र जारी किया। पंजाब किसान मोर्चा की ओर से 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें सरदार बलबीर सिंह राजेवाल, प्रेम सिंह भंगू, रवनीत सिंह बराड़, अंग्रेज सिंह भदौड़ और बलदेव सिंह निहालगढ़ आदि शामिल थे।