कांग्रेस ने मणिपुर का कभी भी सम्मान नहीं किया - अमित शाह

इंफाल (मणिपुर), 15 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जवाहरलाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कर दिया था। कांग्रेस ने मणिपुर का कभी भी सम्मान नहीं किया था। हजारों दिन तक यहां ब्लॉकेड रखा। 3 वर्ष तक मणिपुर बंद रखा। इबोबी सिंह की सरकार ने सैकड़ों लोगों का फेक एनकाउंटर करने का काम किया था...कांग्रेस ने मणिपुर को नाकाबंदी वाला राज्य बनाया था।"