जालंधर को खेलों के लिए बड़ी सौगात, इंडोर बैडमिंटन हॉल के लिए ₹2.14 करोड़ की ग्रांट

जालंधर, 19 जुलाई- जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में नए इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को 2 करोड़ 14 लाख रुपये की विशेष ग्रांट का चेक सौंपा गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में 'रंगला पंजाब' के निर्माण की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।

 
#जालंधर को खेलों के लिए बड़ी सौगात
# इंडोर बैडमिंटन हॉल के लिए ₹2.14 करोड़ की ग्रांट