डेरा नकोदर में नतमस्तक हुए सीएम मान

नकोदर, 19 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नकोदर में आयोजित वार्षिक मेले के अवसर पर डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें आज दरबार में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं, पीरों, फकीरों और शहीदों का आशीर्वाद हमेशा पंजाब पर बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी आशीर्वाद से राज्य के सर्वांगीण विकास और 'रंगला पंजाब' के निर्माण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

 
#डेरा नकोदर में नतमस्तक हुए सीएम मान