सोनिया गांधी आज कांग्रेस सांसदों के साथ करेंगी बैठक, पंजाब के नेताओं से भी हो सकती है अहम चर्चा

नई दिल्ली, 16 जुलाई: कांग्रेस संसदीय दल की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी आज कांग्रेस सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगी। यह बैठक सुबह 11 बजे 10, जनपथ स्थित उनके आवास पर होगी। बैठक में पंजाब के कई कांग्रेस सांसदों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संसद सत्र और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस के नाराज़ नेताओं की भी आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक होने की उम्मीद है। कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल नाराज़ नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे आंतरिक मतभेदों को दूर करने पर विशेष चर्चा होगी।

पार्टी हाईकमान सभी नेताओं को एकजुट कर आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में प्रयास कर रहा है।

 
#सोनिया गांधी आज कांग्रेस सांसदों के साथ करेंगी बैठक
# पंजाब के नेताओं से भी हो सकती है अहम चर्चा