पंजाब कांग्रेस के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को मंजूरी

नई दिल्ली, 14 मई- कांग्रेस अध्यक्ष मलिक अर्जुन खड़गे ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए एक समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से एक पत्र जारी कर साझा की गई। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में राणा के.पी. सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और 35 अन्य सदस्य चुने गए हैं।