गुरेज में फटा बादल, बांदीपोरा में भारी बारिश से नाले उफान पर

बांदीपोरा, 19 जुलाई - उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज घाटी में रविवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई। इसके साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और पहाड़ी जलधाराओं का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। संभावित फ्लैश फ्लड को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

अधिकारियों के अनुसार गुरेज घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार सुबह अचानक बादल फटने से स्थानीय जलधाराओं में पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया। हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 
#गुरेज
# बादल
# बांदीपोरा