अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा


अयोध्या (उत्तर प्रदेश) 13 , जुलाई, अयोध्या के भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
 

#अयोध्या