पूर्व विधायक एन.के. शर्मा ने भरवाए टूटी सड़क के गड्ढे
ज़ीरकपुर (मोहाली), 19 जुलाई (हैप्पी पंडावाला)- जीरकपुर के हाइलैंड रोड के लोगों को लंबे समय से खराब सड़क की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को पूर्व विधायक एन.के. शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू करवाया।
इस दौरान एन.के. शर्मा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई करवाई और सड़क के गड्ढे भरवाकर लोगों को राहत दिलाई।
उन्होंने कहा कि जनसेवा करना और लोगों की हर समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
#पूर्व विधायक एन.के. शर्मा ने भरवाए टूटी सड़क के गड्ढे

