पंजाब के अलग-अलग शहरों में होने वाली भजन संध्या एक दिव्य अनुभव है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 जुलाई- AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पंजाब के अलग-अलग शहरों में हो रही भजन संध्या में लोगों का जोश कमाल का है। यह एक दिव्य अनुभव है। कल मुझे पठानकोट में "एक शाम भगवान शिव के नाम" भजन संध्या में शामिल होने का सौभाग्य मिला। कैलाश खेर के दिव्य भजनों ने सभी शिव भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

#Arvind Kejriwal