परीक्षा दोबारा लेना न्याय नहीं है- अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 4 जून - AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके NEET परीक्षा को दोबारा आयोजित किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक परिवार ने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए 3 लाख रुपये का कर्ज़ लिया था। NEET पेपर लीक की घटना से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में लिखा, "मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है।"
केजरीवाल ने कहा कि दोबारा परीक्षा लेना न्याय नहीं है। सरकार के नियंत्रण में चल रहे 'शिक्षा माफिया' को खत्म करना होगा। अब तक कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। उनकी मौत के लिए न्याय कब मिलेगा?
#NEET
# Arvind Kejriwal

