डी.के. शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री
बेंगलुरु, 3 जून- डी.के. शिवकुमार आज कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन में शाम 4 बजे होगा। 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। वह राज्य में सिद्धारमैया की जगह लेंगे।
शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आलाकमान बुधवार सुबह 10 बजे या दोपहर तक नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रहे संभावित नाम आधिकारिक नहीं हैं। एक और अधिक पढ़ें मेरे पास एक अच्छा विकल्प है।
सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 20 मई, 2023 से 28 मई, 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।
#डी.के. शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री

