Big Breaking: जालंधर के देवी तालाब समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़, 4 जून- पंजाब के धार्मिक स्थलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध ई-मेल मिला, जिसमें परिसर के अंदर बम रखे होने की बात कही गई थी। खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आई और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा।
जानकारी के मुताबिक, इस ई-मेल में पंजाब सचिवालय के अलावा जालंधर के देवी तालाब मंदिर, पटियाला के काली माता मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर और पंचकूला के कई प्रसिद्ध मंदिरों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
#Bomb Threat

