राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं- गिरिराज सिंह

पटना (बिहार), 15 मई - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं... इन्हें देश से कोई प्यार नहीं है। इस बार उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी और वे भारत छोड़कर भागेंगे।