रूस एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लिए मुंबई से भेजी गई फ्लाइट 

महाराष्ट्र, 19 जुलाई- दिल्ली से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को रूस में लैंडिंग के बाद बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया ने मुंबई से एक फ्लाइट रवाना की है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।