श्रीलंका ने तमिलनाडु के नौ और मछुआरों को गिरफ्तार किया, स्टालिन ने केंद्र को दी जानकारी

नई दिल्ली, 24 जुलाई - श्रीलंका की नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को केंद्र को यह जानकारी देते हुए मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।