पुणे: बच्ची की हत्या करने वाले पति-पत्नी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार 

पुणे (महाराष्ट्र), 1 सितंबर- क्राइम ब्रांच ने 51 वर्षीय असफाक खान और उसकी पत्नी को अपनी 48 वर्षीय बहन सकीना की हत्या करने, शव के टुकड़े करके नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या की वजह एक मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद था। आगे की जांच चल रही है। ज्वाइंट सीपी रंजन कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।