पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 


कपूरथला, 23 अक्तूबर (अमरजीत कोमल)- पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड का गेट बंद रखा. पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में गुस्साए कर्मचारियों ने दो घंटे के लिए बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।