US Presidential Election Results : डोनाल्ड ट्रंप ने पार किया 200 इलेक्टोरल वोट का आंकड़ा
नई दिल्ली, 6 नवंबर -अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 200 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की संख्या पार कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप को 205 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों पर निर्णायक बढ़त है। वहीं, डेमोक्रेटिक कमला हैरिस 117 वोटों पर कब्जा बना चुकी हैं। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की जरूरत होती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रोजेक्शन में ट्रंप को 198 और हैरिस को 117 इलेक्टोरल वोट मिलते दिखाए गए हैं।
#US Presidential Election

