CBI की चंडीगढ़ रेड खत्म, मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस से डॉक्यूमेंट्स ज़ब्त

चंडीगढ़ : सीबीआई (CBI) की छापेमारी समाप्त हो गई है लगभग 6 घंटे तक चली ।यह छापेमारी मुख्यमंत्री के ओएसडी (Officer on Special Duty) राजवीर सिंह घुमन और अन्य सहयोगियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, तबादलों और रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में की गई। चंडीगढ़ (सेक्टर 2 स्थित कोठी नंबर 50, जो मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस है) और पंजाब के मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर व जालंधर समेत कुल 8 ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई।

#CBI