कटनी में महिलाओं ने शुरू किया Gulal बनाने का काम, मिला एक क्विंटल गुलाल का ऑर्डर
उमरिया (मध्य प्रदेश), 7 मार्च - मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के एक समूह ने हर्बल गुलाल बनाकर समाज को मिलावट से दूर करने का संदेश देकर काम शुरू किया है। होली में महिलाओं के समूह के काम शुरू होते ही भोपाल से एक क्विंटल गुलाल का ऑर्डर भी मिला है। कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के बिचपुरा गांव की 15 महिलाएं, हर्बल गुलाल बनाकर अपनी आय का साधन बनाने के लिए भी काम में जुटी हुई है। आइए जानते हैं महिलाओं को ये आइडिया कहां से आया।
#कटनी
# महिलाओं
# Gulal

