दिल्ली की जनता को हाईकोर्ट देगा न्याय - बांसुरी स्वराज
दिल्ली, 9 मार्च - भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगा दी है, और दिल्ली एक्साइज पॉलिसी सीबीआई मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी करने पर कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हम स्वागत करते हैं क्योंकि कही न कही एक आशा की किरण जागी है कि दिल्ली की जनता को शराब घोटाले में उच्च न्यायालय न्याय देगा। स्पष्ट लग रहा है कि निचली कोर्ट के आदेश से हाई कोर्ट सहमत नहीं है। दिल्ली की जनता को हाई कोर्ट जरूर न्याय देगा।
#दिल्ली की जनता को हाईकोर्ट देगा न्याय - बांसुरी स्वराज

