पंजाब बदलाव देखना चाहता है - रवनीत बिट्टू
मोगा (पंजाब), 9 मार्च - गृह मंत्री अमित शाह की 14 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इतिहास में पंजाब में बहुत रैलियां हुई हैं, लेकिन इस समय अमित शाह जी के लिए लोगों का प्यार और उत्साह है। कम से कम 80 एकड़ में पार्किंग और पंडाल लग रहा है। इस रैली में पंजाब आना चाहता है और पंजाब बदलाव देखना चाहता है। लोग डबल इंजन की सरकार देखना चाहते हैं। 14 तारीख के बाद वोटर के मन में जो भी शंका है वो दूर हो जाएगी।
#पंजाब बदलाव देखना चाहता है - रवनीत बिट्टू

