गनीव कौर मजीठिया ने CM पर लगाए आरोप
चंडीगढ़, 10 मार्च- अकाली MLA गनीव कौर मजीठिया ने विधानसभा में कहा कि आपने मेरा नाम लिया और सब हंसने लगे। मेरा मज़ाक उड़ाया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बाहर कमेंट करते हैं। क्या किसी मां या बहन को 'भाभी' कहना महिलाओं की इज्ज़त है? जिनके बेटे एनकाउंटर में मारे जाते हैं, वे भी मां के बेटे ही होते हैं। उन्होंने कहा कि आप इंसाफ की बात कर रहे हैं, लेकिन आपको इज्ज़त देनी चाहिए। इस पर 'AAP' की महिला MLA और गनीव कौर मजीठिया के बीच बहस हो गई।
#गनीव कौर मजीठिया

