दक्षिण-पश्चिम मानसून की गोवा और महाराष्ट्र में भी हुई एंट्री
केरल,,26 मई कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की गोवा और महाराष्ट्र में भी एंट्री हो गई है। रविवार से पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश हो रही है। मानसून जून के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून की एंट्री 16 जून के आसपास होती है, पिछले साल 21 जून को मानसून आया था।
#दक्षिण-पश्चिम मानसून