भगवंत मान ने पंजाब में अघोषित आपातकाल लगा दिया है: सुखबीर सिंह बादल


चंडीगढ़, 2 जुलाई - शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा झूठे मामले में फंसाए गए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आज मोहाली जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है और सभी मुख्य सड़कों पर लगाए गए नाकों पर भी रोका जा रहा है। इस तरह की दमनकारी कार्रवाइयां कायरता की निशानी हैं। यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बिक्रम के बढ़ते समर्थन से डरे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अकाली दल और उसके कार्यकर्ता ऐसी दमनकारी कार्रवाइयों से नहीं डरेंगे। पहले भी अकालियों ने जनांदोलनों के साथ दमन का सामना किया है। अब भी हम पंजाबियों के समर्थन से भ्रष्ट और तानाशाह आम आदमी पार्टी शासन को करारा सबक सिखाएंगे।
 

#भगवंत मान