फ्रांस-भारत के मजबूत संबंधों को नई गति मिली - पीयूष गोयल

पेरिस (फ्रांस), 1 जून - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के समय फ्रांस ने जो मजबूत समर्थन और एकजुटता दिखाई, उसके लिए भारत उनका बहुत आभारी है। फ्रांस के लोग और सरकार भी भारत की तरह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के पक्ष में हैं। भारत का दौरा करने वाले फ्रांसीसी सीनेट प्रतिनिधिमंडल ने भारत के रुख का पूरा समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बहुत गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव और तालमेल है और दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रही है, जिससे फ्रांस-भारत के मजबूत संबंधों को नई गति मिली है। पीयूष गोयल ने अपनी फ्रांस की यात्रा पर कहा कि विश्व व्यापार संघ को कैसे और मजबूत बनाया जाए, ताकत दी जाए, गत वर्षों में जो समस्याएं वहां देखी गई हैं उसे कैसे सुलझाया जाए, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को कैसे गति मिले, अच्छे संतुलन के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार चले इन विषयों पर हमारी एक बैठक होने वाली है। साथ ही साथ कई अनेक देशों के मंत्रियों के साथ मैं द्विपक्षीय बैठक भी करने वाला हूं। मैं समझता हूं कि आज भारत की साख इतनी बढ़ गई है कि सभी देशों में भारत के साथ व्यापार बढ़ाने और भारत के साथ संबंध बनाने का उत्साह है। 

#फ्रांस-भारत के मजबूत संबंधों को नई गति मिली - पीयूष गोयल