पश्चिम बंगाल:उत्तर पूर्व भारत में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक : रंजन चौधरी


मुर्शिदाबाद,3 जून कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उत्तर पूर्व भारत में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है। उत्तर पूर्व भारत की एक बड़ी आबादी इस बाढ़ की चपेट में फंस चुकी है। सूबे और केंद्र की सरकार को आपातकालीन स्थिति को समझकर सभी बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों को राहत देने का प्रयास करना चाहिए... इस बुरी स्थिति में किसी भी तरह से बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना, सूबे और केंद्र की सरकार की जिम्मेदारी बनती है। हर साल उत्तर पूर्व भारत, खासकर असम और उससे जुड़े इलाकों में सालाना यह बाढ़ की स्थिति पैदा होती है। सिक्किम में भूस्खलन के कारण खतरे की स्थिति पैदा हो चुकी है... इस स्थिति में आपदा से लड़ने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।"

#पश्चिम बंगाल: