Google Maps की गलती से महिला की Car खाड़ी में गिरी
नवी मुंबई (महाराष्ट्र)- शुक्रवार और शनिवार की रात करीब 1 बजे महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक महिला गूगल मैप की सहायता लेकर ओडी कार से सफर कर रही थी, लेकिन गूगल मैप की गलत दिशा के चलते वह धोखे में बेलापुर की खाड़ी में गिर गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा गूगल मैप की गलत जानकारी के कारण हुआ है, जिसमें महिला कार समेत सीधे पुल से नीचे खाई में जा गिरी। हमारे देश में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, यह कोई अनोखा मामला नहीं है, लेकिन गूगल मैप की वजह से इस तरह की घटना फिर से सामने आना कई सवाल खड़े करता है। यह घटना एक बार फिर लोगों को गूगल मैप का उपयोग करते समय सतर्क रहने की चेतावनी दे रही है। हालांकि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जो एक बडा हादसा होने से टल गया।