पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। घने और शीतलहर के कारण तापमान तेजी से कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 13 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 13-15 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को कोहरा अपनी चपेट ले सकता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
IMD ने पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिन तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। खासकर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड अचानक बढ़ सकती है।

