हमने पहले ही मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है:पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार
कोलकाता, 13 दिसंबर - मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई अफरा-तफरी पर ADG (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा, "शिकायत दी जा रही है, FIR होगी। शांति का ध्यान रखा जा रहा है, ट्रैफिक अब सामान्य है। सब सुरक्षित वापस चले गए हैं... हम स्थिति पर नजर रखे हैं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। FIR प्रक्रिया जारी है। कानूनी प्रक्रिया जारी है, फैंस को जो गुस्सा है कि उनके साथ धोखा हुआ है, इसमें क्या हुआ, कैसे हुआ यह सब गहन जांच के बाद पता चलेगा। मुख्य आयोजक को हिरासत में लिया गया है। जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक्शन जरूर लिया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जिन फैंस के साथ धोखा हुआ है, उन्हें मुआवज़ा मिले, और इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। कोलकाता: मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई अफ़रा-तफ़री पर पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार ने कहा, "हमने पहले ही मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं कि यह मिसमैनेजमेंट बिना सज़ा के न जाए..."

