पंजाब के सभी स्कूलों में  13 जनवरी तक छुट्टियां


चंडीगढ़, 7 जनवरी - पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। स्कूल अब 14 जनवरी से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही हैं।

# पंजाब